हिंदी
नई दिल्ली: साध्वी बलात्कार मामले में दोषी करार दिये गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को रोहतक जेल के अंदर ही बने कोर्ट रूम में कल सोमवार ढाई बजे सजा सुनाई जायेगी। इस केस में उन्हें 7 से 10 साल तक की सजा हो सकती है। प्रशासन द्वारा डेरा समर्थकों के हंगामे के मद्देनजर रोहतक जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं।
प्रमुख राम रहीम को सजा के ऐलान से पहले रोहतक जेल के बाहर पांच सुरक्षाचक्र के इंतजाम किये गये है। रोहतक के एसपी पंकज नैन ने कहा कि रोहतक जेल के परिसर के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी समर्थक को जेल परिसर में नहीं जाने दिया जाएगा, अगर कोई अंदर घूसने की कोशिश करता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जायेगी।
Published : 27 August 2017, 4:10 PM IST
No related posts found.