हिंदी
रोहतक: लाखों लोगों के बीच में हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाने वाले गुरमीत राम रहीम का यह पर्व इस बार अंधेरे में गुजरा। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम दिवाली के दिन सुबह से ही परेशान नजर आया। रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम काफी बेचैन रहा। उसने न तो कोई दीपक जलाया और न ही कुछ खाया।
गुरमीत राम रहीम दिवाली को अपने एक अलग अन्दाज मनाता था। उसने पिछली दिवाली पर अपने भक्तों के साथ मिलकर 1.5 लाख दिये जलाये थे। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में दीपक जलाने के लिये उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया था। उनके इस वर्ल्ड रिकार्ड को इस दिवाली पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 1.71 हजार दीपक जलाकर ध्वस्त किया।
दिवाली के दिन गुरमीत राम रहीम विशेष प्रकार से तैयार होता था और डेरे की लड़कियां उसका एक अलग प्रकार से स्वागत करती थी। इसी के साथ साथ वह धर्म का सहारा लेकर के अनैतिक कार्यो को अंजाम देता था। इन्हीं अनैतिक कार्यो ने उसे 20 साल के लिये जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Published : 21 October 2017, 12:47 PM IST
Topics : अंधेरे दिवाली राम रहीम रोहतक वर्ल्ड रिकार्ड सुनारिया जेल
No related posts found.