Ram Mandir: कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर का निमंत्रण, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने कही ये बात

अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने अस्वीकार कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 January 2024, 4:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने राम मंदिर के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आरएसएस और बीजेपी का कार्यक्रम बताते हुए आमंत्रण अस्वीकार किय।

बुधवार को कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेस ने कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।

कांग्रेस ने कहा कि 2019 के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

Published : 
  • 10 January 2024, 4:22 PM IST

Related News

No related posts found.