
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों को बुधवार को सदस्यता की शपथ दिलाई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार धनखड़ ने संसद भवन परिसर में अपने कक्ष में इन सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सदस्यों में मयंक भाई जयदेव भाई नायक, नारायणसा के भानदागे,मिलिंद मुरली देवड़ा,अजीत माधवराव गोपचाडे,रेणुका चौधरी, अमरपाल मौर्य,संजय सेठ, रामजीलाल सुमन,सागरिका घोष और ममता ठाकुर शामिल रहे।
Published : 10 April 2024, 3:45 PM IST
Topics : Administered Oath Jagdeep Dhankhar rajya sabha उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नई दिल्ली नवनिर्वाचित सदस्य राज्यसभा शपथ