Rajnath Singh & CM Yogi in Maharajganj: राजनाथ सिंह और सीएम योगी पहुंचे महराजगंज के चौक बाजार, जानिये कार्यक्रम का लाइव अपडेट

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चौक बाजार महराजगंज में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करने पहुंचे हैं। यहां कार्यक्रम को भी संबोधित किया जाना है। जानिये इस कार्यक्रम से जुड़ा ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 September 2021, 3:16 PM IST

महराजगंज: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौक बाजार महराजगंज में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करने पहुंच गये हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का माल्यार्पण किया। इस दौरे को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। 

डाइनामाइट न्यूज के पाठक हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/DynamiteNewsMaharajganj पर हमसे जुड़कर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिये आप इस लिंक https://fb.watch/8dovIiwwZI/ को भी क्लिक करके सीधे हमारे पेज पर पहुंच सकतें हैं और सीधा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

चौक बाजार महराजगंज में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यहां बालिकाओं द्वारा शानदार प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।

राजनाथ सिंह ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जबकि कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी हैं।

कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देती बालिकाएं 

बता दें कि इससे पहले ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं और महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित सात दिवसीय समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार को भी ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि देने के लिए गोरखपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

श्रद्धांज‍ल‍ि सभा में सीएम ने कहा कि गुरु अवेद्यनाथ की आज 7वीं पुण्यतिथि है। श्राद्ध पक्ष में ही दोनो पूर्व महंतों ने अपना शरीर छोड़ा था। जिसने 50 साल पहले इस पीठ को देखा होगा उसे आज परिवर्तन दिखाई दिया होगा। 

Published : 
  • 24 September 2021, 3:16 PM IST