राजीव गांधी को जयंती पर सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 73वीं जयंती है। इस मौके पर पूरे गांधी परिवार ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated : 20 August 2017, 11:56 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 73वीं जयंती है, इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कई कांग्रेसी नेताओं  ने राजीव गांधी को उनकी समाधिस्थल वीरभूमि पर जाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी साथ में मौजूद थीं।

राहुल गांधी और गांधी अपने पिता राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

वहीं दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रणब मुखर्जी और शीला दीक्षित ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

बता दें कि स्व. राजीव गांधी की जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। 1984 में प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिर्फ 40 साल की उम्र में राजीव गांधी भारी बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बने थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी नेता वीरभूमि पर 

राजीव गांधी 1984-1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Published : 
  • 20 August 2017, 11:56 AM IST

Related News

No related posts found.