
जयपुर: राजस्थान में धौलपुर जिले के वन क्षेत्र में रविवार को बिजली के तार की चपेट में आने से दो तेंदुओं की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में हुई, जहां बारिश और आंधी के कारण बिजली के खंभे गिरने से करंट की चपेट में आकर दो तेंदुओं की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने जारोली जंगल में तेंदुए को मृत पाया और वन अधिकारियों को सूचित किया।
वन रेंजर अमर लाल मीणा ने बताया कि तेंदुओं के शव की फोरेंसिक जांच की गई है। मृतक तेंदुए करीब साढ़े तीन से चार साल उम्र के नर और मादा थे।
Published : 29 May 2023, 8:45 AM IST
Topics : अधिकारी जयपुर तेंदुओ धौलपुर जिले बिजली मौत राजस्थान वन क्षेत्र