हिंदी
जयपुर: राजस्थान पुलिस के एक दल ने झालावाड़ जिले में रविवार देर रात नाकाबंदी में एक लग्जरी कार से 360 ग्राम स्मैक एवं 6.50 लाख रुपए नकद बरामद कर कार में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया जब्त की गई मादक पदार्थ ( स्मैक) की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि कार सवार शेख अहमद (39) एवं गोविंद लाल मेघवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 360 ग्राम स्मैक एवं 6.50 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 8 January 2024, 8:38 PM IST
Topics : 6 50 लाख रुपए नकद जयपुर झालावाड़ दो तस्कर गिरफ्तार नाकाबंदी पुलिस बरामद राजस्थान लग्जरी कार स्मैक
No related posts found.