हिंदी
जयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा और राजसमंद के नाथद्वारा में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जयपुर में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया।
शाह जयपुर से निम्बाहेड़ा पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी भी सजे हुए खुले वाहन में शाह और कृपलानी के साथ मौजूद थे। निंबाहेड़ा में रोड शो माल गोदाम रोड, नेहरू पार्क, चंदन चौक, बस स्टैंड से होते हुए भैरों सिंह शेखावत सर्किल पर संपन्न हुआ।
नाथद्वारा में शाह ने पार्टी प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थन में रोड शो किया।
जयपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में और एकनाथ शिंदे ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।
Published : 23 November 2023, 6:28 PM IST
No related posts found.