भारतीय जनता पार्टी की इस विधायक का निधन, पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की इस विधायक का निधन हो गया है। उनके इस तरह दुनिया से चले जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। वहीं पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Updated : 30 November 2020, 11:26 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राजस्थान के राजसमंद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक किरण माहेश्वरी ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

बता दें कि हाल में ही वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसकी वजह से उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। किरण माहेश्वरी (59) राजसमंद से तीसरी बार विधायक थीं।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और ट्वीट करते हुए लिखा कि  'किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। एक सांसद, विधायक और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास तथा वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास किए।

Published : 
  • 30 November 2020, 11:26 AM IST

Related News

No related posts found.