हिंदी
जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में रविवार देर रात एक एक बस रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह ने सोमवार को बताया कि बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी। रविवार देर रात लगभग 2.15 बजे यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने से बस ओवरब्रिज से नीचे रेल लाइन पर गिर गई।
पुलिस ने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया और वहां से ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई। हादसे में दो महिलाओं तथा दो पुरुषों की मौत हो गई।
Published : 6 November 2023, 1:13 PM IST
No related posts found.