हिंदी
जयपुर: राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार शाम यहां सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया।
यहां सचिवालय स्थित कार्यालय में दीया कुमारी ने शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य लोगों ने दीया कुमारी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। दीया कुमारी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी मौजूद थे।
दीया कुमारी ने शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
राज्य में विधानसभा की 200 में 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीट पर जीत मिली। कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। वहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।
Published : 15 December 2023, 5:49 PM IST
Topics : कार्यभार जयपुर दीया कुमारी नई उपमुख्यमंत्री राजस्थान सचिवालय
No related posts found.