हिंदी
जयपुर: राजस्थान के गंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूत्रों के अनुसार, कुन्नर (75) को एम्स के जेरिएट्रिक मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के प्रमाण पत्र के मुताबिक, कुन्नर का निधन सेप्टिक शॉक और गुर्दे की बीमारी के कारण हुआ। वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कुन्नर राजस्थान की करणपुर सीट से कांग्रेस विधायक थे। पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था। राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
Published : 15 November 2023, 11:00 AM IST
No related posts found.