हिंदी
जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमलता ने बताया कि ढाईपैड़ी के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महेन्द्र गुर्जर (22), सुंदर (19) और एक युवती की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि युवती की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रेमलता ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है।
Published : 31 July 2023, 8:17 PM IST
No related posts found.