हिंदी
जयपुर: जयपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक अज्ञात बदमाश ने एक महिला कांस्टेबल पर उसके सरकारी क्वार्टर में घुसकर धारदार हथियार से कथित रूप से हमला कर दिया जिससे उसके गले में घाव हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थानाधिकारी किशोर सिंह ने बताया कि ‘निर्भया स्क्वॉयड’ में तैनात महिला कांस्टेबल कृष्णा की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं जोड़ी जायेंगी।
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार महिला कांस्टेबल अपने सरकारी क्वार्टर में पति और बच्चों के साथ सो रही थी, उसी दौरान अज्ञात बदमाश क्वार्टर में घुसा और उसने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, फलस्वरूप उसके गले पर गहरा घाव हो गया।
सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल के अनुसार आरोपी ने उसके क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद दिया और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 19 October 2023, 5:31 PM IST
No related posts found.