हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। राज बब्बर का यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। जब तक और नए अध्यक्ष का चयन नहीं होता तबतक राजबब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेगे। राज बब्बर को साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
खबरों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा गठबंधन कर सकती है। जबकि राजबब्बर नहीं चाहते है कि ऐसा हो। इसलिए उन्होंने पहले ही पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा या नई पीढ़ी से होने की उम्मीद है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम चर्चा में है।
Published : 21 March 2018, 9:55 AM IST
No related posts found.