हिंदी
नई दिल्ली: खाने में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध होते हैं। इसमें काजू, बादाम, किशमिश, मुनक्का, खजूर, छुहारा सब कुछ शामिल होता है। अब खजूर और छुहारे के बीच का अंतर तो साफ दिखता है, लेकिन क्या आप किशमिश और मुनक्का के बीच का अंतर जानते हैं?

मुनक्का किशमिश के मुकाबले ज्यादा मीठा होता है। किशमिश में थोड़ी सी खटास भी होती है, भले ही ये खाने पर समझ न आए, लेकिन ये होती है और यही एसिडिटी का कारण भी बन सकती है। किशमिश से ज्यादा फायदेमंद मुनक्का साबित हो सकता है। यहीं किशमिश छोटी होती है, बिना बीज वाली होती है और ये येलो टोन वाले ग्रीन या ब्राउन रंग की हो सकती है। किशमिश खाने के फायदे भी बहुत हैं और मुनक्का खाने के भी।

वैसे न्यूट्रिशनल वैल्यू के हिसाब से दोनों लगभग एक जैसे ही होते हैं, लेकिन फिर भी किशमिश से एसिडिटी हो सकती है और मुनक्का इसे रोकता है। मुनक्का दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। मुनक्का पानी में भिगो कर खाने के फायदे बहुत हैं इससे वात दोष की समस्या कम होती है।
Published : 2 May 2022, 6:27 PM IST
No related posts found.
No related posts found.