हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के समय बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
Published : 19 August 2023, 11:59 AM IST
Topics : ट्रैफिक जाम तापमान दिल्ली एनसीआर नई दिल्ली बारिश मौसम यातायात
No related posts found.