Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में 5वां दिन, राहुल गांधी ने दाभाड़ से शुरू की पदयात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पांचवे दिन नांदेड़ जिले के अर्धपुर के पास दाभाड़ से सुबह छह बजे शुरू हुई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 November 2022, 11:01 AM IST
google-preferred

नांदेड़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पांचवे दिन नांदेड़ जिले के अर्धपुर के पास दाभाड़ से सुबह छह बजे शुरू हुई। राहुल गांधी ने कल शाम को नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया था।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार पदयात्रा मकत पारदी , अर्धपुर में श्री किशोर स्वामी फार्म हाउस पर दस बजे पहुंचेगी। वहां विश्राम किया जाएगा।

बाद में पदयात्रा नांदेड़ जिले के हडगांव तालुका के चोरंबा फाटा, हिंगोली-कलामनुरी चोरम्बा से चार बजे फिर से शुरू होगी और शाम सात बजे हिंगोली जिले में प्रवेश करेगी।उन्होंने बताया कि हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के दत्ती गांव में सूर्यवंशी फार्म में रात्रि विश्राम होगा।(वार्ता)

Published : 
  • 11 November 2022, 11:01 AM IST

Related News

No related posts found.