हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी नई तरह की पहल को लेकर चर्चाओं में हैं। कुछ दिनों पहले दिल्ली में ट्रक ड्राइवरों मुलाकात और पंजाब तक ट्रक की सवारी करने वाले राहुल शुक्रवार को सोनीपत में किसानों के साथ धान रोपाई करते नजर आये थे। अब राहुल गांधी आधी रात को दिल्ली के करोल बाग की गलियों में घूमते और बाइकर्स से मुलाकात करते नजर आये है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अबसे थोड़ी देर पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर और रिट्विट किया है। माना जा रहा है कि ये वीडियो शनिवार रात का है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस वीडियो में राहुल गांधी दिल्ली के मशहूर करोल बाग़ की गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। वे करोला बाग के बाइकर्स मार्केट में मैकेनिकों से भी बातचीत कर रहे हैं। अलग-अलग शॉप्स पर जाकर राहुल गांधी ने बाइक मैकनिक से बातचीत की। इसके बाद वे इस वीडियो में मैकनिकों के संग बाइक को ठीक करते हुए भी नजर आ रहे है।

राहुल गांधी ने वीडियो के साथ ट्विट में लिखा “भारत जोड़ो का नया पड़ाव, करोल बाग़ की गलियां बाइकर्स मार्केट, जहां उमेद शाह, विक्की सेन और मनोज पासवान के साथ बाइक की सर्विसिंग की और मैकेनिक के काम को गहराई से समझा”।

राहुल गांधी आगे लिखते हैं, “भारत के सुपर मैकेनिक - जिनके पाने से देश की तरक्की का पहिया चलता है। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को मज़बूत बनाने के लिए भारत के मैकेनिकों को सशक्त करने की ज़रूरत है।“
Published : 9 July 2023, 1:13 PM IST
No related posts found.