हिंदी
गोरखपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज त्रासदी में मृतकों परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
शनिवार को राहुल गांधी ने बाघा गाड़ा गांव में मृत मासूम के परिजन ब्रह्मदेव यादव से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाने वाले थे, लेकिन मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने वहां जाने का दौरा निरस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने की गोरखपुर मेडिकल कालेज हादसे के मृतकों के परिजनों से मुलाकात
इस दौरे पर राहुल गांधी के साथ राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, कांग्रेस के गोरखपुर जिलाध्यक्ष सैयद जमाल व बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद हैं।
Published : 19 August 2017, 5:07 PM IST
No related posts found.