हिंदी
श्रीनगर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को बर्फबारी का आनंद लिया।
कश्मीर में रविवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी अभी भी जारी है, जो इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी है।श्री राहुल गांधी ने 135 दिवसीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व किया, जो रविवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद संपन्न हुआ।
कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के औपचारिक समापन के मौके पर कांग्रेस शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को एक रैली का आयोजन कर रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की श्रीनगर स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।(वार्ता)
Published : 30 January 2023, 4:00 PM IST
No related posts found.