राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष चुने गये

राहुल गांधी को आज कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राहुल गांधी अब कांग्रेस पार्टी में अब मां सोनिया गांधी का स्थान लेंगे।

Updated : 11 December 2017, 3:52 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राहुल गांधी को आज कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राहुल गांधी अब कांग्रेस पार्टी में अपनी मां सोनिया गांधी का स्थान लेंगे। राहुल गांधी के 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल सकते हैं।  

राहुल गांधी के नये अध्यक्ष चुने जाने के बाद जश्न मनाते पार्टी के कार्यकर्ता

सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं, वह इस पद पर 19 साल तक रहीं। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को देश की इस सबसे पुरानी पार्टी में नए युग की शुरूआत के रूप में देखा जा रहा है।  

कांग्रेस के कार्यकर्ता  ने किया  मुंह मीठा

राहुल गांधी के पक्ष में पार्टी में कुल 89 नामांकन पत्र भरे गये थे। सभी को जांच के बाद सही पाया गया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (CEA) के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी को हालांकि पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रमाण पत्र 16 दिसंबर को दिया जायेगा।

Published : 
  • 11 December 2017, 3:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.