London: राहुल गांधी ब्रिटेन पहुंचे, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 March 2023, 12:46 PM IST
google-preferred

लंदन: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर  ब्रिटेन पहुंचे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में ‘‘21वीं सदी में सुनना सीखना’’ विषय पर व्याख्यान देंगे।

कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।’’

इसने कहा, ‘‘वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।’’

Published : 
  • 1 March 2023, 12:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement