हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी आज एक बार फिर से हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे हैं। अब उन दोनों का काफिला डीएनडी पहुंच गय़ा है।
बता दें कि राहुल- प्रियंका के डीएनडी पहुंचे ही डीएनडी टोल को बंद कर दिया गया। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ 35 सांसदों भी हाथरस जा रहे हैं।
यह दूसरी बार है जब पीड़िता के परिवार से मिलने राहुल और प्रियंका जा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को राहुल और प्रियंका को हाथरस जाते समय ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया था। जिसके बाद दोनों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वापस भेज दिया।
Published : 3 October 2020, 3:42 PM IST
Topics : काफिला प्रियंका गांधी यूपी पुलिस राहुल गांधी हाथरस हाथरस कांड
No related posts found.