Site icon Hindi Dynamite News

Raha का Cute Video बना देगा आपका दिन, बार-बार प्ले करने पर हो जाएंगे मजबूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का एक प्यारा वीडियो सामने आया है, जो दिल छू लेने वाला है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Raha का Cute Video बना देगा आपका दिन, बार-बार प्ले करने पर हो जाएंगे मजबूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा (Raha) अपनी क्यूटनेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब राहा दो साल की हो गई है और अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ नज़र आती हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, हाल ही में राहा का एक प्यारा वीडियो सामने आया है, जो दिल छू लेने वाला है। राहा पैपराजी को फ्लाइंग किस देती नजर आईं। राहा का ये ऐसा वीडियो है, जिसको आप बार-बार प्ले करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

इससे पहले क्रिसमपर पर राहा पैपराजी को मैरी क्रिसमस बोलती नज़र आईं थीं। इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। अब राहा का ये क्यूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राहा अपने माता-पिता आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर नज़र आईं थी। 

यहां पर राहा ने जैसे ही पैप्स को देखा, सबसे पहले हाथ हिलाकर हाय बोला और फिर उन्हें फ्लाइंग किस देते नज़र आईं। 

 

फैंस ने किये खूब कमेंट्स

इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है। फैंस इसपर जमकर लाइक्स और कमेंट्स बरसा रहे हैं। यूजर्स कमेंट्स कर राहा को अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'राहा बहुत प्यारी है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो में राहा अपने पेरेंट्स से बड़ी स्टार लग रही है'। कुछ और यूजर्स ने लिखा, 'राहा बॉलीवुड की सबसे क्यूट बच्ची है'। 

इससे पहले आलिया ने एक हिडन मैन की फोटो शेयर की थी, जिसकी टीशर्ट में उनकी बेटी राहा का नाम लिखा था और साथ में विनी-द-पूह कार्टून भी लटका हुआ था। यह फोटो रणबीर कपूर की लग रही थी, जिसमें उन्होंने हाथों से हार्ट बनाया हुआ था। इस फोटो पर भी फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। 

Exit mobile version