रायबेरीली: जन्मदिन पर सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को अनोखे तरीके से दी बधाई, बताया प्रधानमंत्री

यूपी के रायबरेली में सपाइयों द्वारा अखिलेश यादव को कुछ अलग तरीके से जन्मदिन की बधाई दी गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 July 2024, 8:19 PM IST
google-preferred

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आज कार्यकर्ता द्वारा लगाया गया होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। 2024 चुनाव में मैन ऑफ दी सीरीज के तौर पर अखिलेश यादव को दर्शाया गया है। साथ ही भविष्य में इंडिया के कप्तान अखिलेश यादव को बताया जा रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अभी भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप जीता है उसी तर्ज पर इंडिया गठबंधन की 2024 लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अखिलेश यादव को कार्यकर्ता दे रहे हैं। कार्यकर्ता अखिलेश माही ने शहर भर में होर्डिंग लगाकर यह संदेश दिया है। इस होर्डिंग में पीडीए के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के तौर पर अखिलेश यादव को बताया जा रहा है।

होर्डिंग लगाने वाले अखिलेश माही समाजवादी पार्टी में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव हैं। होर्डिंग के माध्यम से अखिलेश माही ने लिखा कि ' जातिवादी राजनीतिक गेंदबाजों की धुलाई करने वाले, सांप्रदायिक राजनीतिक बल्लेबाजों के विकेट गिरने वाले,  राजनीति के सबसे बड़े ऑलराउंडर, पीडीए के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और भविष्य में इंडिया के कप्तान अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

 वहीं अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम करके जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published : 
  • 1 July 2024, 8:19 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement