
रायबरेली: बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की एटीएम मशीन पर पैसे निकालने के लिए गई महिला के साथ ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर ली। महिला को बाद में पता लगा कि ठगों ने उसके एकाउंट से 10 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बछरावां कस्बे के लखनऊ रोड पर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की एटीएम मशीन पर गई महिला को ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जब महिला के मोबाइल पर उसके एकाउंट से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
ठगी का शिकार हुई महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published : 1 July 2024, 8:19 PM IST
Topics : cyber crime एटीएम एटीएम कार्ड ठग महिला साइबर ठगी