हिंदी
नई दिल्ली: तेलुगू इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज कर के अपने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी हैं। अल्लू अर्जुन एक बार फिर से अपने आइकॉनिक किरदार 'पुष्पा' के रोल में लौट आए हैं।
'पुष्पा 2' के टीजर ने मचाया तहलका
पुष्पा 2' के टीजर को अल्लू अर्जुन के बर्थ डे पर सुबह 11.07 पर रिलीज किया गया था। इस टीजर का अल्लू अर्जुन के फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। यूट्यूब पर रिलीज होते ही टीजर ने एक घंटे के अंदर ही दो मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

अल्लू अर्जुन के लुक चर्चा में शामिल
पॉपुलर डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘पुष्पा: द रूल’ ने दर्शकों के दिल में हलचल पैदा कर दी है, जिससे फैंस के सब्र का बांध टूटता दिख रहा है।
अल्लू अर्जुन के फैंस इस फिल्म को लेकर और अल्लू अर्जुन के नए लुक की काफी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने भव्य रूप और त्रिशूल के साथ एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। सभी दर्शक अल्लू अर्जुन के ईस नए लुक से काफी प्रभावित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
Published : 8 April 2024, 5:11 PM IST
Topics : Allu Arjun fans gift Pushpa 2 Teaser अल्लू अर्जुन टीजर तोहफा पुष्पा 2 फैंस
No related posts found.