हिंदी
चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में बुरी तरह घायल मूसेवाला ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मूसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था।
एक दिन पहले पंजाब सरकार ने सिद्धू मूसेवाला समेत राज्य के 424 लोगों से VIP सुरक्षा वापस ली थी।
Published : 29 May 2022, 7:07 PM IST
Topics : पंजाब पंजाबी गायक पुलिस फायरिंग मौत सिद्धू मूसेवाला हत्या
No related posts found.