हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के गुरदासपुर जिले में मंगलवार को एक सहायक उप निरीक्षक ने पत्नी तथा बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ को एक अधिकारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भूपिंदर सिंह ने भुम्बली गांव में सुबह करीब 10 बजे अपने सरकारी हथियार से पत्नी बलजीत कौर तथा बेटे लवप्रीत सिंह की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसा बताया जाता है कि वह अमृतसर में तैनात है।
पुलिस ने बताया कि सिंह ने अपने पालतू कुत्ते को भी गोली मारी और फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि सिंह ने पत्नी और बेटे की हत्या क्यों की। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
Published : 4 April 2023, 5:14 PM IST
Topics : गिरफ्तार पंजाब पत्नी पुलिस बेटा सब इंस्पेक्टर सहायक उप निरीक्षक हत्या
No related posts found.