हिंदी
नयी दिल्ली: पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार को सुबह हुई गोलीबारी में चार लोगों की जान चली गई। राज्य पुलिस ने इसे ‘‘आपस में हुई गोलीबारी’’ की घटना बताया है।
पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर बताया, ‘‘ यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।’’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इससे पहले सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए।
सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास गोलीबारी की सूचना मिली। त्वरित प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय हो गए और इलाके को घेर लिया।’’
सेना के मुताबिक, मौके पर तलाश अभियान अभी जारी है।
सेना ने कहा, ‘‘गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।’’
Published : 12 April 2023, 12:50 PM IST
Topics : आतंकी हमला गोलीबारी पंजाब पुलिस फायरिंग बठिंडा मौत सेना सैन्य ठिकाना
No related posts found.