हिंदी
चंडीगढ़: सुरक्षा बलों ने बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से 1.5 किलोग्राम हेरोइन से भरी दो बोतलें बरामद कीं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान गांव डल के पास खेत में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पड़ी देखीं।
अधिकारी के मुताबिक, जांच करने पर हेरोइन से भरी दो छोटी बोतलें बरामद की गईं। बोतलों को काले रंग की टेप से लपेटा गया था।
Published : 25 October 2023, 6:58 PM IST
Topics : अंतरराष्ट्रीय सीमा चंडीगढ़ तरनतारन पंजाब बरामद सुरक्षा बल हेरोइन
No related posts found.