हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने की कीमत में 11 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की और कहा कि 391 रुपये प्रति क्विंटल की नई दर देश में सबसे अधिक है।
मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही किसानों को आश्वासन दिया था कि उनके लिए ‘‘अच्छी खबर’’ आने वाली है।
मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘11 रुपये की बढ़ोतरी के साथ नई दर 391 रुपये प्रति क्विंटल होगी, जो देश में सबसे अधिक होगी।’’
किसानों ने हाल ही में गन्ने का दाम 380 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने धानोवाली गांव के पास जालंधर-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के जालंधर-फगवाड़ा हिस्से को अवरुद्ध कर दिया था। चौथे दिन किसान नेताओं और मुख्यमंत्री मान के बीच हुई बैठक के बाद धरना खत्म किया गया था।
डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार मान ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘जहां तक गन्ने की दर बढ़ाने का सवाल है, पंजाब हमेशा आगे रहा है।’’
पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पिछले महीने गन्ने की कीमत 14 रुपये बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की थी।
Published : 1 December 2023, 12:15 PM IST
Topics : 11 रुपए क्विंटल 391 रुपए हुई कीमत hike prices Punjab Sugarcane गन्ना किसानों तोहफा पंजाब सरकार
No related posts found.