पंजाब: अमृतसर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर मारा गया

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में बुधवार को पंजाब पुलिस के साथ गोलीबारी में एक गैंगस्टर मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 December 2023, 12:38 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़:  अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में बुधवार को पंजाब पुलिस के साथ गोलीबारी में एक गैंगस्टर मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह को दो किलो हेरोइन की बरामदगी के लिए जंडियाला गुरु ले जाया गया था, तभी उसने वहां छिपाई गई पिस्तौल से पुलिस पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की। सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत हो गई और घटना में एक अधिकारी घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि अमृतपाल पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोप थे।

 

Published : 
  • 20 December 2023, 12:38 PM IST

Related News

No related posts found.