हिंदी
होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में रविवार को एक बड़ी खबर सामने आयी है। पंजाब पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, इसी दौरान अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पंजाब पुलिस की CIA टीम को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के एक शख्स के पास अवैध हथियार हैं, जिसके बाद मुकेरिया में CIA की टीम छापा मारने पहुंची थी। जब टीम पहुंची तो अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद गया है।
छापेमारी के दौरान हुई इस फायरिंग में एक गोली CIA के एक कर्मचारी को लग गई। पुलिसकर्मी के सीने पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
Published : 17 March 2024, 2:01 PM IST
Topics : CIA Hoshiarpur Punjab अपराधी एनकांउटर पंजाब पुलिसकर्मी शहीद सीआईए होशियारपुर