हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंजाब का हितैषी नहीं होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि केंद्रीय बजट में राज्य का कोई जिक्र नहीं है।
मान ने कहा कि पंजाबियों को अभी भी याद है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड से राज्य की झांकी को हटाकर पंजाब के बहादुर योद्धाओं के बलिदान का ‘‘अपमान’’ किया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘‘अगर भाजपा को वास्तव में राज्य से कुछ लगाव है, तो केंद्रीय बजट में पंजाब का जिक्र तक क्यों नहीं किया गया।’’
Published : 12 March 2023, 11:50 AM IST
Topics : आरोप केंद्रीय बजट चंडीगढ़ पंजाब भगवंत मान भाजपा मुख्यमंत्री हितैषी
No related posts found.