हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं, जिन्हें ड्रोन से गिराए जाने का संदेह है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने कहा कि दाओके गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे बीएसएफ के जवानों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और इलाके की तलाशी के दौरान उन्हें सीमा पर लगी बाड़ के निकट लगभग 1.54 किलोग्राम वजन के हेरोइन की तीन पैकेट मिले, जिन्हें पीले रंग टेप से बांधा गया था।
अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी की पाकिस्तानी तस्करों की एक और कोशिश नाकाम कर दी।
Published : 27 September 2023, 6:48 PM IST
No related posts found.