Punjab Assembly Elections Result: पंजाब में आम आदमी पार्टी को रिकार्ड बहुमत, आप की आंधी में उड़े चन्नी, सिद्धु और कई दिग्गज, कैप्टन भा हारे

देश के पांच राज्यों में वोटों की गितनी जारी है। सबसे पंजाब चुनाव के रूझान के आंकड़ों के मुकाबित आम आदमी पार्टी बहुमत से काफी आगे चल रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पढ़ें ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 March 2022, 10:15 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली/चंडीगढ:  देश के 5 राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर उत्तर प्रदेश और गोवा में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकोर्ड तोड़ जीत दर्ज को कर लिया है। चुनाव आयोग के रूझान के मुताबिक पंजाब के 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। यहां मुकाबले में उनके आसपास भी कोई नहीं भटक रहा है। पंजाब में पूरे बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी जीत रही है। आम आदमी पार्टी ने 91 सीटों से में 64 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर ली है। बाकी सीटों पर अभी भी काउंटिंग जारी है।        

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ये जीत एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दिल्ली के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य है जहां अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी है। यहां आम आदमी पार्टी की आंधी के आगे पंजाब के सभी बड़े लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धु और कैप्टन अविन्दर सिंह सभी हार गए है।  

पंजाब में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश हुई थी। मुझे आतंकवादी तक बताया गया था। बता दें कि चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा था। 

पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी सीट से हारने बाद कल बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक। ऐसा माना जा रहा है कि वो कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान पंजाब के नए सीएम होंगे। वो अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ भगत सिंह की जन्मस्थली में लेगें। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पहले ही पंजाब में अपना सीएम प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। 

पंजाब के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी ने जदुई आंकड़े को पार कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार आम आदमी पार्टी ने रूझानों सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे है। चुनाव आयोग से 10:15 बजे सामने आये रुझानों में आम आदमी पार्टी 92 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

पंजाब की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस-13, भाजपा-4, एसएडी- 8 और अन्य-2 सीटों पर आगे चल रहे है। 

गौरतलब है कि अभी मतगणना के केवल रूझान सामने आये है, अंतिम नतीजे सामने आने में समय लग सकता है। अंतिम नतीजों के बाद ही हार-जीत समेत हर तरह कि चुनावी स्थिति साफ होगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। पंजाब चुनाव जीतने पर भगवंत मान पंजाब के सीएम होंगे।