पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जानें कौन है जस्टिस शील नागू

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी पर अब जस्टिस शील नागू बैठेंग। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 July 2024, 9:52 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में जस्टिस रवि शंकर झा की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस रितू बाहरी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। उनकी पदोन्नति के बाद मुख्य न्यायाधीश का पद फिर से खाली हो गया था। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।  

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कोलॉजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज शील नागू को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

कौन है जस्टिस शील नागू 

जस्टिस नागू को जन्म एक जनवरी 1965 को हुआ था। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सिविल और संवैधानिक कानून का अभ्यास किया। 2011 में पहले उन्हें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2013 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया। आपको बताते चलें कि शील नागू ने 1987 में वकालत शुरु की थी। 

राष्ट्रपति की सहमति के बाद जारी होंगे आदेश 

अब सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस शील नागू को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने की सिफारिश कर दी है। जल्द ही राष्ट्रपति की सहमति के बाद उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।  

​​​​​​​

Published : 
  • 4 July 2024, 9:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement