हिंदी
फगवाड़ा: पंजाब में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राजकीय रेलवे थाना प्रभारी गुरभेज सिंह ने मृतका की पहचान नौवीं कक्षा की छात्रा बलजिंदर कौर के रूप में की है। वह डकोहा गांव की रहने वाली थी।
उन्होंने बताया कि किशोरी फगवाड़ा-चाहेरू रेल खंड पर चीनी मिल क्रॉसिंग के पास रेलवे की पटरी पार कर रही थी और इस दौरान उसने इस बात की पुष्टि नहीं की कि कोई ट्रेन आ रही है यह नहीं।
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।
Published : 9 May 2023, 9:53 PM IST
No related posts found.