हिंदी
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक शिक्षिका को प्रताड़ित करने के आरोप में एक जन शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय गड़ाजर की शिक्षिका कल्पना सूत्रकार को जन शिक्षा केन्द्र शासकीय हाईस्कूल पिपरसेवा के जनशिक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा गलत इरादे से मातृत्व अवकाश के समय बार-बार मोबाइल फोन लगाकर परेशान करना तथा गलत साधनों का प्रयोग करते हुये गलत भाषा शैली का प्रयोग करने के आरोप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ इच्छित गढ़पाले ने कल तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।(वार्ता)
Published : 23 December 2022, 1:12 PM IST
Topics : आरोप जन शिक्षक जिला पंचायत निलंबित प्रताड़ित मध्यप्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरैना शिक्षिका
No related posts found.