हिंदी
नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोक सेवा दिवस पर लोक सेवकों को शुभकामनाएं दी है और विकसित भारत के निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार धनखड़ ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के प्रशासनिक ढांचे में रीड की हड्डी 'लोकसेवक' का राष्ट्र के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है।
धनखड़ ने कहा, "लोक सेवक दिवस की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में वे अपना समर्पण निरंतर जारी रखेंगे।"
Published : 21 April 2024, 12:37 PM IST
No related posts found.