हिंदी
नई दिल्ली: बिजली खरीद समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी पीटीसी इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि मार्च 2023 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 17.67 प्रतिशत घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गया।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी ने जनवरी-मार्च 2022 में 157.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 3,107.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,643.02 करोड़ रुपये हो गई।
Published : 27 May 2023, 6:29 PM IST
No related posts found.