
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओबेरॉय समूह के मानद अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय के निधन पर मंगलवार को शोक प्रकट किया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है।
बनर्जी ने कहा कि उनकी उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ओबेरॉय समूह के अध्यक्ष और भारत में आतिथ्य उद्योग की हस्ती पद्म विभूषण पी आर एस ओबेरॉय के निधन से दुखी हूं। उन्हें दार्जिलिंग में प्रशिक्षण मिला था और उनकी उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी हुई हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को अपूरणीय क्षति महसूस होगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत के आतिथ्य उद्योग में नई जान फूंकने वाले अनुभवी होटल व्यवसायी पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का मंगलवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। वह अपने पीछे समृद्ध विरासत छोड़कर गये हैं।
Published : 14 November 2023, 6:30 PM IST
Topics : Achievements PRS Oberoi West Bengal उपलब्धियां पश्चिम बंगाल पी आर एस ओबेरॉय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी