प्रदर्शनकारी ‘पहलवानों पर अत्याचार’ की निंदा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल ने कही ये बात

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल ने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर ‘‘अत्याचारों’’ की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 June 2023, 12:50 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल ने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर ‘‘अत्याचारों’’ की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यहां कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। गोहिल ने कहा कि बैठक में 27 से 30 विधायक शामिल हुए।

Published : 
  • 1 June 2023, 12:50 PM IST

Related News

No related posts found.