हिंदी
नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन को देखते हुए और लोगों को जंतर मंतर तथा लाल किला जाने से रोकने के कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, केंद्र को नोटि
जामिया नगर इलाके के जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन के अलावा ओखला विहार, जशोला विहार मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। मुनिरका मेट्रो स्टेशन भी बंद है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्व विद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी। #CitizenshipAct https://t.co/gOR5w1qesg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2019
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लालकिले के आसपास निषेधाज्ञा लगाई गई है क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने लालकिला से शहीद पार्क तक मार्च निकालने आह्वान किया था
दिल्ली: लाल किले के पास धारा -144 (एक क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों की सभा पर प्रतिबंध) लगाई गई है। #CitizenshipAct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2019
लोगों के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक ,विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, केन्द्रीय सचिववालय और खान मार्किट मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये है। सचिवालय के सभी एंट्री और एक्जिट गेट बंद किए गए हैं लेकिन यहां से ट्रेनों को बदलने की सुविधा है (वार्ता)
Published : 19 December 2019, 11:12 AM IST
Topics : Jantar Mantar Metro stations National Red Fort जंतर मंतर नागरिकता कानून मेट्रो स्टेशन राष्ट्रीय लाल किला सीएए
No related posts found.