
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा उन्हें फिल्म के सेट पर काफी परेशान किया करती थीं।
यह भी पढ़ें: इस फिल्म में अजय देवगन के ऑपोज़िट नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण
फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज के लिए तैयार है। फरहान और प्रियंका इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम कर चुके हैं। फरहान का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका उन्हें काफी परेशान करती थीं।
फरहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह प्रियंका के साथ लाइफ, फूड और अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी बातें करते थे और खाली वक्त में साथ में खूब घूमा करते थे। उन्होंने बताया कि चूंकि वह पहले भी प्रियंका के साथ काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें इतने सालों बाद भी पति-पत्नी का रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं आई। फरहान ने कहा कि प्रियंका को समोसे बहुत पसंद हैं और वह हमेशा खाने के लिए समोसे मांगा करती थीं। जब वह डाइट पर होते थे तो प्रियंका उन्हें समोसे और तरह-तरह के खाने खाकर चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं।
यह भी पढ़ें: Bollywood- फिल्म निर्देशन करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा
शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। (वार्ता)
Published : 8 October 2019, 11:20 AM IST
Topics : entertainment Farhan Akhtar Priyanka Chopra अभिनेता द स्काई इज पिंक प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर फिल्म बॉलीवुड मनोरंजन