हिंदी
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है। अपने यूपी दौरे के लिए प्रियंका वाड्रा लखनऊ पहुंच चुकी हैं। यहां वह प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।
प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। उनके आगमन को लेकर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है।
प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज के छतनाग से 140 किलोमीटर की यात्रा स्टीमर के जरिए पूरी करेंगी। 19 मार्च को वाराणसी के मशहूर अस्सी घाट पर एक स्वागत समारोह भी रखा गया है और वह 20 मार्च को दिल्ली रवाना होने से पहले काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी।
Published : 17 March 2019, 11:22 AM IST
No related posts found.