प्रियंका गांधी: बढ़ते अपराधों पर उत्तर प्रदेश सरकार की आंखें बंद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए आज प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होनें कहा कि सत्ता की भूखी भारतीय जनता पार्टी सरकार इन अपराधों को लेकर आंखें मूंदे हुए है।

Updated : 20 June 2019, 5:43 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए आज प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होनें कहा कि सत्ता की भूखी भारतीय जनता पार्टी सरकार इन अपराधों को लेकर आंखें मूंदे हुए है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,“उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ़ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आँखें कुछ नहीं देख रही हैं। प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी।” (वार्ता)

Published : 
  • 20 June 2019, 5:43 PM IST

Related News

No related posts found.